फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोरोना प्रभावित देशों से लौटने वालों की संख्या कई गुना बढ़ी, चार दिन में 8500 से 37 हजार हुई संख्या

Fri, 27 Mar 2020 08:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से लौटने वाले यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस टीम (डब्लूएचओ) एनपीएसपी की टीम इन सभी पर निगाह रख रही है। 
विज्ञापन


संक्र्तामक रोग निदेशालय से मिले आकंड़ों के अनुसार बीते चार दिनों में लोगों की संख्या चार गुना बढ़ गई है। नोवेल कोराना वायरस के प्रकोप से प्रभावित देशों से प्रदेश में आने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को 37748 हो गई है। 

22 मार्च को यह संख्या लगभग 8500 थी। चीन सहित ऐसे 12 देश जहां कोराना वायरस का प्रकोप हैं वहां से लगभग सात हजार अन्य यात्री भी चिह्नित किए गए हैं। 
विज्ञापन




सभी को आइसोलेशन व क्वारंटीन में रखा गया है। संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल का कहना है कि यह सभी मरीज पहले दिन से सर्विलांस पर हैं। सभी को 28 दिन तक होम क्वारंटीन रखा जा रहा है।
विज्ञापन

विदेश से 165 लोग पहुंचे बस्ती

कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में मचे हड़कंप के बीच बस्ती जिले में अबतक चीन, थाईलैंड, हॉलैंड, श्रीलंका, हांगकांग, मस्कट, इंडोनेशिया, सउदी अरब सहित विभिन्न देशों से 165 लोग आ चुके हैं। इनमें से अधिकांश की फिजीकल जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की है।

जिले में अपने ही देश के विभिन्न हिस्सों से भी लगभग दौ सौ लोग पहुंचे हैं, जिनकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम तक पहुंची है। हालांकि इनके हाथ पर टीम मुहर लगा रही है, मगर अब भी तमाम लोग अपने आवगमन की सूचना छिपा रहे हैं, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावना हो सकती है। 

कानपुर में 215 एफआईआर दर्ज

कोरोना वायरस के चलते कानपुर के लॉकडाउन होने के बाद भी निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का डंडा चला। जिले भर में पुलिस ने अब तक 215 एफआईआर दर्ज कर 1114 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें