फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: यूपी में 51 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, शुक्रवार को छह नए मरीज मिले

Fri, 27 Mar 2020 10:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के छह नए मरीज मिले हैं। इससे प्रदेश में इनकी संख्या बढ़कर 51 हो गई है। चार मरीज नोएडा में जबकि बुलंदशहर व आगरा में एक-एक मरीज पॉजिटिव मिला है। नोएडा में अब तक 18 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


आगरा में 10, लखनऊ में 8, गाजियाबाद में 5, पीलीभीत में दो, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, बनारस, कानपुर, जौनपुर, शामली, बागपत व बुलंदशहर में एक-एक मरीज संक्रमित हैं।

राज्य संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार तक कोराना वायरस संक्रमण से प्रभावित देशों से आए 46092 यात्रियों की पहचान की गई। इनमें 4434 यात्रियों की शुक्रवार को पहचान की गई है। सभी को होम क्वारंटीन में रखा गया है। 137 को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 1994 ऐसे लोगों की पहचान की गई है तो पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए थे। इन सभी का स्वास्थ्य ठीक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें