फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने अस्पताल पहुंचकर सपा नेता बेनी प्रसाद को दी श्रद्धांजलि, कई बड़े नेता रहे मौजूद

Fri, 27 Mar 2020 10:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बेनी प्रसाद वर्मा को श्रद्घांजलि देते अखिलेश यादव व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के अस्पताल पहुंचकर सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अखिलेश के साथ कई सपा नेता मौजूद थे। बेनी प्रसाद 79 वर्ष के थे। शुक्रवार को उनका निधन हो गया। बेनी बाबू का जन्म 11 फरवरी 1941 को जिले के सिरौली गौसपुर गांव में हुआ था। पिता का नाम मोहनलाल वर्मा तथा माता रामकली वर्मा। प्रारंभिक शिक्षा बाराबंकी से करने के बाद वे लखनऊ आ गए, जहां लखनऊ विश्वविद्यालय से उन्होंने बीए और एलएलबी की पढ़ाई पूरी की।

विज्ञापन


बेनी प्रसाद सपा के अलावा कांग्रेस में भी रहे और यूपीए टू सरकार में केंद्र में इस्पात मंत्री थे। वर्तमान में वह समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य थे। वह यूपी के बड़े कुर्मी नेता थे।

वह मुलायम सिंह यादव के करीबी और उनके संघर्ष के साथी थे। 1996 में वह राष्ट्रीय मोर्चा-वाम मोर्चा की एचडी देवगौड़ा की सरकार में संचार मंत्री थे। इसके अलावा उन्हें संसदीय कार्य मंत्री की भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन


वह 1998, 1999 और 2004 के लोकसभा चुनाव में कैसरगंज से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे और 2009 के चुनाव में वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े, जीत हासिल की और केंद्र में मंत्री बने। वह यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री भी रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें