फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 10 दिन में चार गुना बढ़े कोरोना के मामले, दो दिन में 2286 नए संक्रमित

Tue, 30 Mar 2021 09:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : prayagraj
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेज होता जा रहा है। बीते 10 दिन में एक्टिव केस 4 गुना बढ़कर 9195 हो गए हैं। 20 मार्च को प्रदेश में 2774 सक्रिय केस थे। दो दिन में 2286 नए मरीज मिले हैं, जबकि 15 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


सोमवार को 1368 नए केस मिले थे, जबकि पांच की मौत हो गई थी। वहीं, मंगलवार को 918 नए मरीज मिले, जबकि 10 मरीजों की मौत हो गई। 11 जनवरी के बाद यह पहला मौका है जब एक दिन में मौतों का आंकड़ा दहाई में पहुंचा।

संक्रमण की दर मंगलवार को 1.42 फीसदी पहुंच गई। 10 दिन पहले 0.32 फीसदी था। मंगलवार को हुई मौतों में 4 लखनऊ में, 2 कानपुर नगर में और मेरठ, मुजफ्फरनगर, उन्नाव व औरैया में एक-एक की मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में सर्वाधिक 446 केस

11 जिले ऐसे रहे, जहां एक भी मरीज नहीं मिला। 27 जिलों में 10 से कम मरीज मिले। लखनऊ में सर्वाधिक 446 मरीज संक्रमित मिले। गाजियाबाद में 39, प्रयागराज में 36, कानपुर नगर में 35, वाराणसी में 28, गोरखपुर में 23 मरीज मिले।

अब तक जांच हुई जांच -- 3 करोड़ 47 लाख 30 हजार
संक्रमित -- 6,15,996
ठीक हुए -- 5.98 लाख
मौत -- 8800
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें