फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा पर कोरोना का साया, बोर्ड ने 8 मई से परीक्षा कराने का जारी किया है कार्यक्रम

Mon, 12 Apr 2021 11:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

- बोर्ड की तैयारी से संबंधित ज्यादातर अधिकारी संक्रमित, तैयारी प्रभावित 
- उप मुख्यमंत्री ने कहा- समय पर संपन्न कराई जाएंगी परीक्षाएं
विज्ञापन
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पर कोरोना संक्रमण का साया गहराता जा रहा है। बोर्ड व निदेशालय से लेकर शासन तक परीक्षा की तैयारियों से जुड़े अधिकारियों के कोरोना संक्रमित होने से व्यवस्थाएं धीमी हो गई हैं। हालांकि उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परीक्षाएं समय पर कराई जाएंगी।

विज्ञापन


बोर्ड ने परीक्षा 8 मई से कराने का कार्यक्रम जारी किया है। हाई स्कूल की परीक्षा 25 मई और इंटर की परीक्षा 28 मई तक होंगी। लेकिन माध्यमिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ में निदेशक से लेकर उप निदेशक तक कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। वहीं, शासन में विशेष सचिव व अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला के संक्रमित होने से बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर असर पड़ा है। सरकार ने आराधना शुक्ला का कार्यभार एसीएस अनिल कुमार को दिया है। लेकिन निदेशालय और शासन में कई अधीनस्थ अधिकारी भी संक्रमित हैं। इससे परीक्षा से जुड़ी बैठकें नहीं हो पा रही हैं और तैयारियों के लिए आवश्यक प्रबंध में भी विलंब हो रहा है।

परीक्षा ड्यूटी से पहले होगी कोविड जांच
 उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं समय पर संपन्न कराने के लिए परीक्षा से जुड़े 45 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों, कर्मचारियों और केंद्राध्यक्षों का टीकाकरण कराया जाएगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी से पहले उनकी कोविड जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें