प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार गिरावट आ रही है। 4 दिसंबर को संक्रमण दर 1.15 प्रतिशत थी, जो मंगलवार को गिरकर 1.08 प्रतिशत पहुंच गई। 4 दिन में 0.07 प्रतिशत की गिरावट को स्वास्थ्य विभाग सकारात्मक मान रहा है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में 1824 नए मरीज पाए गए हैं, जबकि 2111 डिस्चार्ज हुए हैं। 24 घंटे के अंदर 23 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 7969 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
प्रदेश में अब तक कुल 2,06,21,452 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इनमें 5,58,173 पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह संक्रमण दर 2.70 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के अंदर 1,67,726 सैंपल की जांच की गई, जिनमें 1824 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। यह कुल सैंपल का 1.08 प्रतिशत है। इस लिहाज सेे भी प्रदेश में संक्रमण की दर में लगातार गिरावट हो रही है।