फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: गांवों में तेजी से फैल रहा कोरोना, हर रोज मर रहे लोग, सेमरा में 30% फीसदी आबादी बीमार

Wed, 28 Apr 2021 09:55 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सरोजनीनगर के प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के खंडे देव, किशनपुर कौड़िया, हमीरपुर, गोडवा, बंथरा, नारायणपुर, भटगांव, तेरावा, लतीफ नगर, बेती, भटगांव सहित दर्जनों गांवों में लोग बीमार हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह ने बताया क्षेत्र में संक्रामक बीमारी से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जांच व इलाज न होने से रोजाना कई लोगों की जान भी जा रही है। गांवों में न सैनिटाइजेशन हो रहा है न दवा का छिड़काव हो रहा है।

विज्ञापन


सरोजनीनगर के प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के खंडे देव, किशनपुर कौड़िया, हमीरपुर, गोडवा, बंथरा, नारायणपुर, भटगांव, तेरावा, लतीफ नगर, बेती, भटगांव सहित दर्जनों गांवों में लोग बीमार हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह ने बताया क्षेत्र में संक्रामक बीमारी से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।

गोसाईंगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में लोग कोरोना जैसे लक्षण वाले बुखार व सांस लेने में तकलीफ का सामना करने से दम तोड़ दे रहे हैं। इसके बाद भी सैनिटाइजेशन नहीं हो रहा है। गोसाईंगंज के रहमत नगर में आधा दर्जन से अधिक मौतों के बाद भी ब्लॉक प्रशासन नहीं जागा तो एक व्यक्ति ने खुद दवा खरीदी ताकि गांव में छिड़काव कर सके। 

विज्ञापन

सेमरा गांव की 30 फीसदी आबादी बीमार

नगर निगम सीमा विस्तार के बाद शहर में शामिल हुए सेमरा गांव की हालत बेहद खराब है। यहां के बृजलाल ने बताया कि हर घर में दो से चार लोग बुखार व अन्य बीमारी से पीड़ित हैं। कई ऐसे मरीज भी हैं जो खुद घर पर ऑक्सीजन की व्यवस्था कर इलाज को मजबूर हैं।

यहां के पूर्व प्रधान अनंत राम की हालत भी बेहद नाजुक है। 1500 घरों व 8000 की आबादी वाले इस गांव में गंदगी का अंबार है। इससे संक्रमण बढ़ रहा है। इसके बावजूद यहां सैनिटाइजेशन नहीं किया जा रहा है। अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद सुनवाई न होने से यहां की हालत रोज बिगड़ रही है।

लगातार दूसरे दिन मरीजों की संख्या कम, पर 39 मौतों ने बढ़ाई चिंता

राजधानी लखनऊ में बीते 14 दिन में मंगलवार को सबसे कम संक्रमण के मामले मिले। हालांकि, 39 मौतों का आंकड़ा बता रहा है कि हालात गंभीर हैं। सोमवार के बाद लगातार दूसरे दिन भी नए केस में गिरावट दर्ज हुई। मंगलवार को 4437 मामले मिले।

13 अप्रैल के बाद से राजधानी में लगातार रोजाना होने वाले संक्रमण के मामलों की संख्या पांच हजार के पार मिल रही थी। इसके बाद सोमवार को 4566 नए केस मिले थे, वहीं मंगलवार को इसमें और गिरावट हुई और आंकड़ा 4437 रहा। नए संक्रमितों के साथ स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा भी मंगलवार को थोड़ा कम हुआ। मंगलवार को 5960 लोग स्वस्थ हुए, सोमवार को यह आंकड़ा 6035 था। रविवार को 6247 लोग स्वस्थ हुए थे।
विज्ञापन

24 अप्रैल के बाद दूसरी सबसे ज्यादा मौतें

लखनऊ में मंगलवार को 39 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इससे पहले 24 अप्रैल को 42 की जान गई थी। लखनऊ में एक दिन में होने वाली मौतों का यह सर्वाधिक आंकड़ा था।

50 हजार से नीचे सक्रिय केस
लखनऊ में 18 अप्रैल के बाद मंगलवार को पहली बार सक्रिय केस का आंकड़ा 50 हजार से नीचे रहा। लखनऊ में मंगलवार को 49,064 सक्रिय केस दर्ज हुए। सोमवार को इनकी संख्या 50,627 और रविवार को 52,068 थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें