फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महीने पहले के स्तर पर कोरोना संक्रमण, 197 नए मरीज, 10 मेडिकल कॉलेजों को दिए जाएंगे 30 वेंटिलेटर

Wed, 03 Feb 2021 09:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस अपडेट - फोटो : self
विज्ञापन
प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 197 नए मामले सामने आए जबकि 431 को डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में 4765 एक्टिव मरीज बचे हैं। कोविड-19 मरीजों की पांच हजार से कम संख्या 11 जून 2020 को थी। इस तरह प्रदेश में मरीजों की संख्या अब सात महीने पुराने स्तर पर आ गई है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 587398 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 8674 लोगों की संक्रमण से हुई है।
विज्ञापन


10 मेडिकल कॉलेजों को दिए जाएंगे 30 वेंटिलेटर
फ्लिपकार्ट और गिव इंडिया संस्था ने बुधवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार को 30 मेक इन इंडिया वेंटिलेटर दिए। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आभार जताते हुए कहा कि ये वेंटिलेटर मानव जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज के असहाय लोगों की मदद करना ईश्वरीय सेवा से कम नहीं है। इसमें आत्मसंतुष्टि मिलती है और गर्व का अनुभव होता है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि सरकार राज्य के 10 प्रमुख चिकित्सा संस्थानों को ये वेंटिलेटर देगी। इनमें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज प्रयागराज, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर, सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा, बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ, एमएलबी मेडिकल कॉलेज झांसी, कैंसर सुपर स्पेशियलिटी इंस्टीट्यूट लखनऊ और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज आंबेडकरनगर, बॉदा व कन्नौज शामिल है। कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता, सचिव चिकित्सा शिक्षा गौरी शंकर प्रियदर्शी, फ्लिपकार्ट संस्था के उपाध्यक्ष धीरज कपूर (वर्चुअल), फ्लिपकार्ट संस्था के प्रदेश हेड हसन याकूब और चिकित्सा विश्वविद्यालयों के कुलपति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें