फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 37 अनाथ बच्चों को मदद की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना महामारी से मां-बाप को खोने वाले जिले के 37 अनाथ बच्चों को सरकारी योजनाओं की सौगात मिलेगी। जिले के 15 परिवारों पर कोरोना महामारी की गाज गिरी है। जिले के 36 बच्चों ने कोरोना महामारी के संक्रमण से मां अथवा बाप को खोया है। वहीं एक और बच्चे ने कोरोना संक्रमण से पीड़ित मां-बाप को खोया है। अनाथ बच्चों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाल सेवा योजना संचालित की है। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पोर्टल पर अनाथ बच्चों का ब्यौरा अपलोड करा दिया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकारी आयोग के बाल सराय पोर्टल पर अपलोड ब्यौरा के अनुसार कोरोना महामारी के चलते जिले के 37 बच्चों ने मां-बाप और मां अथवा बाप को खोया है। इन बच्चों को सरकारी मदद मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना संचालित की जा रही है। पचपेड़वा ब्लॉक में एक बच्चे के मां-बाप कोरोना महामारी के शिकार हुए हैं। जिले के 14 परिवारों के 36 बच्चों ने कोरोना महामारी से मां अथवा बाप को खोया है।
राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकारी आयोग के बाल सराय पोर्टल पर अपलोड सभी बच्चों को सरकार की तरफ से 18 वर्ष की आयु पूरी करने तक जीविकोपार्जन के लिए चार-चार हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। कक्षा-9 से 12 तक पढ़ने वाले इन बच्चों को सरकारी खजाने से लैपटॉप दिया जाएगा। 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद बेटी के हाथ पीले कराने के लिए एक लाख एक हजार रुपये शादी अनुदान के रुप में मिलेगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि बाल सराय पोर्टल पर कोरोना महामारी से अनाथ सभी बच्चों का ब्यौरा अपलोड करा दिया गया है।
विज्ञापन

तीनों तहसीलों के एसडीएम व सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ बाल सराय पोर्टल पर अपलोड सभी बच्चों के माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शैक्षणिक संस्थान में पंजीयन का प्रमाण पत्र व बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र जिला प्रोबेशन कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।
अनाथ बच्चों के डीएम होंगे अभिभावक
कोरोना महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वाले मां-बाप के बच्चे का डीएम अभिभावक होंगे। मां अथवा बाप को खोने वाले बच्चों की निगरानी 18 वर्ष की आयु पूरी करने तक प्रशासन की तरफ से की जाएगी। प्रशासन की तरफ से सभी बच्चों की देखरेख के साथ-साथ उनकी जरुरतों को भी पूरा किया जाएगा।
तीन दिन में प्रमाण पत्रों को उपलब्ध कराने का निर्देश
कोरोना महामारी से मां-बाप और मां अथवा बाप को खोने वाले बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 9 जून को वर्चुअल बैठक की गई। वर्चुअल बैठक में शामिल सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह, डीपीओ केएम पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति करुणेन्द्र श्रीवास्तव, इंचार्ज वन स्टाप सेंटर की मैनेजर कविता पाल, एसडीएम सदर अरुण कुमार गौड़, उतरौला डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह व जिले के सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ के साथ चर्चा की गई। तीनों तहसीलों के एसडीएम व सभी ब्लॉकों के बीडीओ को तीन दिन के अंदर आवेदन पत्र व उनके साथ संलग्न समस्त प्रमाण पत्रों को तीन दिन में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

श्रुति, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें