फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपणन केंद्र के बाहर खुले में भीग रहा सैकड़ों क्विंटल गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर स्थित विपणन क्रय केंद्र पर अव्यवस्था के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते जहां परिसर तालाब की शक्ल में तब्दील हो गया है वहीं अंदर जाने के लिए समुचित रास्ता नहीं है।
विज्ञापन

किसानों से तौल के बाद परिसर में खुले में रखा गया गेहूं भीग रहा है। लापरवाही की हद यह है कि किसानों की गेहूं से लदी कई ट्रॉलियां कई दिनों से खड़ी हैं।
क्षेत्र में कई दिनों से मौसम का मिजाज बदलने से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
ऐसे में शहर स्थित विपणन क्रय केंद्र पर अव्यवस्थाओं में इजाफा होने के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि गुरुवार सुबह हुई तेज बारिश के चलते विपणन गोदाम क्रय केंद्र परिसर तालाब में तब्दील हो गया है।
परिसर के अंदर प्रवेश करने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। किसान किसी तरह परिसर के अंदर अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जा रहे हैं। तौल के लिए टिन शेड व अन्य समुचित स्थान नहीं होने के चलते गेहूं तौल में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

परिसर में तौल कर रखा गया सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीग रहा है। विपणन निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि परिसर में रास्ता बनवाए जाने एवं उच्चीकरण कराने को लेकर कई बार पत्राचार किया गया है। किसानों की तौल कराई जा रही है लेकिन बारिश के चलते समस्या हो रही है।
बढ़ाया जाएगा कांटा: एडीएम
खरीद प्रभारी व जिले के एडीएम वित्त एवं राजस्व एसपी सिंह ने बताया कि विपणन केंद्र पर खरीद के लिए टोकन पाने वाले सभी किसानों का गेहूं खरीदा जा सके इसके लिए शासन से कांटा की संख्या बढ़ाने की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन

भीग रहे गेहूं की जानकारी से इंकार करते हुए एडीएम ने कहा कि मामले की जांच कराकर गेहूं को सुरक्षित कराने के साथ दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें