फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता व सैनिटाइजेशन से कोरोना और संचारी रोगों पर पाएंगे काबू: सीएम योगी आदित्यनाथ

Sat, 11 Jul 2020 01:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी ने अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान अफसरों को दिए निर्देश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वच्छता और सैनिटाइजेशन के जरिए कोविड-19 तथा संचारी रोगों के संक्रमण को नियंत्रित करने में सफलता मिलेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि 11 व 12 जुलाई को नगर व ग्राम पंचायतों समेत सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता व सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन


इसमें लापरवाही नहीं बरती जाए। इससे संबंधित फोटो प्रदेश स्तर पर उपलब्ध कराए जाएं। मुख्यमंत्री कार्यालय इसकी समीक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को 13 जुलाई और उससे आगे भी जारी रखा जाए। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों, डीएम व पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए कि विशेष स्वच्छता अभियान जिले में हर स्तर पर चलाया जाए।

इस दौरान डीएम, एसपी जिले का भ्रमण करें। उन्होंने कहा कि 11 व 12 जुलाई को औद्योगिक संस्थान, एमएसएमई, निर्माण कार्य चलते रहेंगे। चिकित्सा सेवाएं, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूर्व की भांति खुली रहेगी। इस दौरान शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बन्द रहेंगे। प्रयास होना चाहिए कि लोग अनावश्यक घरों से न निकलें। सभी जिलों में मौजूद विशेष सचिव स्तर के नोडल अधिकारी व स्वास्थ्य अधिकारी 11-12 जुलाई को जिलों में अभियान की मॉनीटरिंग करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर जाकर करें मेडिकल स्क्रीनिंग

सीएम ने कहा कि दोनों शिफ्टों में सफाई का कार्य किया जाएगा। शाम के समय फॉगिंग की जाए। घर-घर जाकर मेडिकल स्क्रीनिंग का भी कार्य किया जाएगा। संक्रमण पाए जाने पर तत्काल मरीज को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की जाए। निगरानी समितियों को सक्रिय रखा जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से कोविड-19 तथा संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाई जाए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें