फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में बदमाशों ने दरोगा को मारी गोली, एक पकड़ा गया

Tue, 22 Mar 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
इलाज करवाता दरोगा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दबिश देकर लौट रही खंडासा पुलिस का अचानक जीप सवार बदमाशों से सामना हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। बदमाशों की एक गोली थाने के दरोगा सैय्यद तनवीर हैदर के सीने में लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल ली है। मुठभेड़ में घायल एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया है, जबकि उसके चार साथी फायर करते हुए पैदल ही भाग गए।

बाइक चोरी के एक मामले में पड़ोसी जिला सुलतानपुर के हलियापुर क्षेत्र निवासी विक्रम सिंह की तलाश में सोमवार को खंडासा थाने की पुलिस टीम प्राइवेट वाहन से छापेमारी करने गई थी।

पुलिस का कहना है कि संभावित जगह पर वांछित के न मिलने के बाद वे लोग वाहन से लौट रहे थे। इसी दौरान रात लगभग नौ बजे थाना क्षेत्र के रायबरेली मुख्य मार्ग पर बहादुरगंज चौराहे से लगभग 500 मीटर की दूर हलियापुर संपर्क  मार्ग पर एक जीप आती दिखी।
विज्ञापन


जीप के साथ खड़े कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिये। पास जाकर वाहन रोकने के बाद जैसे ही पुलिस टीम में शामिल दरोगा सैय्यद तनवीर हैदर निवासी बथो थाना करीबुद्दीनपुर जिला गाजीपुर ने नजदीक जाने की कोशिश की। बदमाशों ने खुद को घिरा जान गाड़ी से उतरते हुए फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

घायल था फिर भी बदमाश को नहीं छोड़ा

गोली दरोगा के बायीं ओर पसली के नीचे लगी - फोटो : amar ujala
एक गोली दरोगा के बायीं ओर पसली के नीचे लगी। गोली लगने पर दरोगा ने फायरिंग कर रहे एक बदमाश को दबोच लिया और गिर पड़े। इसी दौरान पुलिस टीम में शामिल आरक्षी मनोज, संजय व प्रभुनाथ ने घेराबंदी शुरू कर दी। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए बाकी चार बदमाश फायर करते हुए भाग गए।

पुलिस टीम ने घायल दरोगा की पकड़ में आए बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश की शिनाख्त खालिद निवासी चकसरा थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।

जामा तलाशी में उसके पास से एक पिस्टल व उसकी मैगजीन और 120 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बदमाशों की मौके बरामद जीप (बोलेरो) चोरी की पाई गई है।

पुलिस ने घायल दरोगा को जिला अस्पताल और बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल प्रशासन ने बताया कि दरोगा के सीने से गोली निकाल दी गई है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

थानाध्यक्ष खंडासा आरएस कमल ने बताया कि बदमाश खालिद को बाएं बाजू में गोली लगी है। इनके साथी प्रतापगढ़ निवासी गुड्डू अहमद, रूक्सार अहमद, शकील अहमद व नियाज अहमद अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें