फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यहां सिपाही भी दे रहे हैं सीएम की धमकी

Thu, 04 Dec 2014 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की कमाऊ कोतवाली नाका से माडर्न पुलिस कंट्रोल रूम किए गए तबादले से बौखलाए एक सिपाही ने बुधवार दोपहर इंस्पेक्टर के सामने रायफल लहराते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं चार दिन में फिर न लौटने पर इस्तीफा देने तक का ऐलान कर दिया। बोला कि मुख्यमंत्री से बात करने गोरखपुर से मामा आ रहे हैं। सिपाही की हरकत से कोतवाली में खलबली मच गई।

एसएसपी ने अनुशासनहीनता व अन्य आरोपों में सिपाही को निलंबित कर दिया है। उगाही व दुर्व्यवहार की शिकायतों के चलते एसएसपी प्रवीण कुमार ने विगत दिनों नाका कोतवाली के कांस्टेबल रामचंद्र यादव व देवेंद्र यादव को माडर्न पुलिस कंट्रोल रूम (एमसीआर) स्थानांतरित किया था।
विज्ञापन


तबादले का पता चलते ही देवेंद्र ने दो दिन पहले सीओ कैसरबाग डॉ. हृदेश कठेरिया व इंस्पेक्टर विजय प्रकाश सिंह से रवानगी न करने की सिफारिश की और जल्द ही तबादला रद्द करा लेने को कहा था।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई सिपाही की हरकत

इसके बावजूद इंस्पेक्टर ने दोनों सिपाहियों की बुधवार सुबह कोतवाली से रवानगी दर्ज करा दी। इस पर सिपाही रामचंद्र दोपहर 12:15 बजे रायफल लेकर इंस्पेक्टर के कक्ष में जा धमका। नागरिकों की समस्या सुन रहे इंस्पेक्टर के सामने रायफल लहराते हुए थाने से रवानगी के बारे में पूछा।

इंस्पेक्टर के नए तैनाती स्थल पर जाने का निर्देश देते ही भड़क उठा। धमकी भरे अंदाज में बोला कि ‘मामा आ रहे हैं मुख्यमंत्री से बात करने, देखना चार दिन में फिर यहीं न लौटा तो नौकरी से इस्तीफा दे दूंगा।’

इसके साथ अफसरों के बारे में बड़बड़ाते हुए चला गया। हालांकि उसकी करतूत इंस्पेक्टर के कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं।

इंस्पेक्टर के कक्ष से निकले रामचंद्र ने सहकर्मियों को बताया कि उसका मामा सपा के पूर्व सांसद हैं। इसके साथ उसने किसी को फोन कर पांच कालिदास मार्ग पहुंचने को कहा।

मामले की भनक लगने पर डीआईजी रेंज आरके चतुर्वेदी व एसएसपी ने इंस्पेक्टर से जानकारी ली। एसएसपी ने देरशाम कांस्टेबल रामचंद्र को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

एसएसपी ने सिपाही को हटाया एएसपी लेते रहे ड्यूटी

पीड़ित से उगाही की शिकायत पर एसएसपी ने माडर्न पुलिस कंट्रोल रूम (एमसीआर) के सिपाही संदीप कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दिए।

बावजूद इसके एमसीआर के एएसपी उससे ड्यूटी लेते रहे। हफ्ता भर बाद विकासनगर में चोरी के माल समेत बदमाश की गिरफ्तारी में संदीप की वाहवाही पर मीडिया ने सवाल उठाए।

पता चला कि एसएसपी ने शुक्रवार रात संदीप को लाइन हाजिर करने के फोन पर आदेश दिए थे, जिसे मातहतों ने अनसुना कर दिया। इतना ही नहीं माडर्न कंट्रोल रूम के एएसपी दुर्गेश कुमार उससे ड्यूटी लेते रहे।  

सत्ता में पहुंच का दावा करने वाले कांस्टेब रांचंद्र ने पिछले महीने भी कोतवाली में हंगामा करने के साथ पुलिसकर्मियों से अभद्रता की थी। इससे पहले मेस इंचार्ज के पद से हटाए जाने पर जहरीना पदार्थ खा लिया था। कई दुकानदारों से वसूली और धमकाने का भी आरोप था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें