फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ मेट्रो को फ्रांस से मिलेगा 3600 करोड़ रुपए का लोन

Thu, 04 Dec 2014 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो रेल परियोजना के प्राइमरी सेक्शन में बनाए जाने वाले आठ स्टेशनों के डिजाइन 12 दिसंबर को एलएमआरसी को डिजाइन कंसलटेंट सियेस्ट्रा के अधिकारी सौंप देंगे। इन्हीं डिजाइन के आधार पर मेट्रो स्टेशन का निर्माण होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा 12 जनवरी को फ्रांसीसी बैंक के प्रतिनिधि राजधानी आएंगे। तब वे करीब 3600 करोड़ रुपये के ऋण को लेकर बात फाइनल कर सकते हैं। इस बात की जानकारी लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बुधवार को प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि, लोनिंग को लेकर भी जल्द पूरा काम हो जाएगा। यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक, जाइका और एडीबी के बाद अब लखनऊ मेट्रो के लिए फ्रांसीसी बैंक एजेंसी फ्रांसाइस डवलपमेंट (एएफडी) से ऋण लेने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन


इस बैंक के अधिकारियों ने फिलहाल लखनऊ का कई बार दौरा किया और मेट्रो रूट को परखा। इसके बाद एलएमआरसी की टीम भी फ्रांस गई। लोनिंग की प्रक्रिया भी अगले महीने में पूरी हो जाएगी। मेट्रो के अमौसी से मुंशीपुलिया के बीच के नार्थ-साउथ कॉरिडोर पर कुल खर्च करीब 6800 करोड़ रुपये का आएगा।
विज्ञापन

बाकी का पैसा देगी राज्य सरकार

उसमें से 3600 करोड़ रुपए का ऋण लेना पड़ेगा। बाकी राज्य सरकार, उसकी विभिन्न एजेंसियां और केंद्र के अनुदान से मिलेगा। इसको लेकर एएफडी और उसकी जॉइंट वेंचर बैंक की टीम 12 जनवरी को राजधानी आयेगी। तब महत्वपूर्ण फैसला होगा।

स्टेशनों के डिजाइन बहुत जल्द फाइनल होंगे। 12 दिसंबर को इस संबंध में सियेस्ट्रा डिजाइन पेश करेगी। इन्हीं डिजाइन के आधार पर सरकार को रिपोर्ट दी जाएगी। इसके बाद में मेट्रो स्टेशनों के लिए भूमि लॉक कर दी जाएगी।

इसी आधार पर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें कारोबारियों की सहूलियत का भी ख्याल रखा जाएगा। मेट्रो स्टेशनों के डिजाइन अत्याधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किये जाएंगे।

आलमबाग चंदर नगर पार्किंग को अतिक्रमण से पूरी तरह से मुक्त करवाया जाएगा। इसके अलावा यहां एक ओर बंद गेट को भी खुलवाया जाएगा। यहां पर गाड़ियां खड़ी होंगी। नहरिया चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे।

एलएंडटी के 50 मार्शल को यातायात पुलिस ट्रेनिंग देंगी। ताकि, ये बहुत आसानी से ही यातायात नियंत्रित कर सकें। बहुत जल्द ही नहरिया से आलमबाग के बीच नो पार्किंग और नो स्टॉपिंग जोन का एलान भी कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें