फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक न रोकने पर पुलिस ने उधेड़ी चमड़ी, डीजीपी को ट्वीट किया तो बम फेंकने में फंसाया

Thu, 01 Jun 2017 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
‌स‌िपाही ने डंडा मारकर उधेड़ी चमड़ी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में पीजीआई थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बाइक न रोकने से भड़के सिपाही ने डंडा मारकर हाईस्कूल के एक छात्र की चमड़ी उधेड़ दी। छात्र ने डीजीपी समेत अन्य अफसरों से ट्विटर पर शिकायत की।
विज्ञापन


इससे भड़के पुलिसकर्मियों ने घर पर धावा बोला और पुलिस चौकी के पीछे की दीवार पर बम फेंकने का आरोप लगाते हुए भाई को उठा ले गए। परिवारीजनों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। वहीं, एसएसपी ने बम से हमले की बात गलत बताई है। 

सेक्टर-11 वृंदावन कॉलोनी निवासी एलएलबी फाइनल ईयर का छात्र प्रियांक उर्फ रजत यादव ने बताया कि वह बुधवार शाम छोटे भाई वैभव संग बाइक से जा रहा था। रास्ते में शनि मंदिर के पास वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने बाइक रोकने का इशारा किया।
विज्ञापन


ब्रेक लगाने में देरी से भड़के सिपाही राजकुमार यादव ने वैभव की पीठ पर डंडा मारकर चमड़ी उधेड़ दी। उसने चेकिंग कर रहे दरोगा से शिकायत की। दरोगा ने बाइक का चालान काटने के साथ उसे भगा दिया। 
विज्ञापन

ट्विटर अकाउंट पर की शिकायत

डेमो
वैभव ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। प्रियांक ने डीजीपी, आईजी व एसएसपी के ट्विटर अकाउंट पर शिकायत करने के साथ वैभव के फोटो अपलोड किए।

आरोप है कि तीन घंटे बाद पुलिस ने उसके घर दबिश दी। मंझले भाई रोचक पर पुलिस चौकी के पीछे की दीवार पर बम फेंकने का आरोप लगाते हुए उसके बारे में पूछा और रजत को पीटते हुए गाड़ी पर लाद ले गई।

एसओ बृजेश राय का कहना है कि रोचक पुलिस चौकी के पीछे की दीवार पर बम फेंककर भागा है। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि जांच में बम फेंकने की बात गलत निकली। पटाखा दागने की जानकारी मिली है। पुलिस छानबीन कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें