फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी बोले- राम मंदिर बनेगा, बातचीत से निकलेगा हल

Thu, 01 Jun 2017 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या में योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यना‌थ बुधवार को पहली बार रामनगरी पहुंचे। उन्होंने रामलला के दर्शन किए। इस दौरान सीएम बोले- भव्य राममंदिर बनेगा। कई मुस्लिम संगठनों ने अयोध्या में रामजन्मभूमि हिंदू समाज को सौंपने की वकालत की है।
विज्ञापन


देश के अनेक संगठन सामने आ रहे हैं। यह एक अच्छी शुरुआत है। जब हम लोग मिलकर रहेंगे, तो देश के दुश्मनों को कोई अवसर नहीं मिलेगा।

सौहार्द का माहौल बनाकर अयोध्या में रामजन्मभूमि से संबंधित विवाद का पटाक्षेप करना है। सीएम ने मुस्लिम संगठनों के राममंदिर के लिए जमीन देने की पेशकश की सराहना की।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता, गौ माता, गंगा माता और जय श्रीराम की जयघोष से की।
विज्ञापन

'राम मंदिर मुद्दे पर यूपी सरकार आपके साथ'

सरयू में पूजन करते मुख्यमंत्री आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
राममंदिर मुद्दे पवर भीड़ का उत्साह देखते हुए कहा, हम आपकी भावनाओं के साथ हैं। श्रीरामजन्मभूमि से सं‌बंधित विवाद का बातचीत के माध्यम से दोनों पक्ष समाधान का कोई मार्ग निकाल सकते हैं तो उत्तर प्रदेश सरकार इस संबंध में जहां कहेंगे वहां आपके साथ खड़ी रहेगी।

मुझे लगता है कि समाधान का उचित अवसर आया है। उच्चतम न्यायालय ने भी सौहार्द के लिए अपील की है। इसे ध्यान में रखकर भी हम लोगों को एक नया प्रयास करना चाहिए।

जो देश का विकास नहीं चाहते वे एकता में बाधा
सीएम ने कहा, बहुत सारे लोग नहीं चाहते हैं कि इस देश के अंदर हम सब मिलकर रहें। जो लोग देश का विकास नहीं चाहते, जो लोग देश को दुनिया में महाशक्ति के रूप में नहीं देखना चाहते वे एकता के मार्ग में बाधा पैदा करने का प्रयत्न करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें