फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विवि के दीक्षांत समारोह में छात्राओं का दबदबा, 49 बेटियों ने झटके 67 मेडल

Sat, 19 May 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में छातरा को मेडल पहनाते राज्यपाल राम नाईक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह शनिवार सुबह विवि के अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। समारोह में छात्राओं का दबदबा रहा। 49 छात्राओं को 67 मेडल जबकि 26 छात्रों को 36 मेडल दिए गए। कुल 77 मेधावियों को 103 मेडल व 829 विद्यार्थियों को डिग्री दी गई। मेडल्स पाने वालों में 39 स्टूडेंट्स को गोल्ड, 32 रजत व 32 कांस्य पदक दिए गए।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक ने की, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। पद्मश्री डॉ. उमा तुली व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस बार
 
इन्हें मिले सबसे ज्यादा मेडल
इस बार पांच विद्यार्थियों ने कुलाध्यक्ष समेत 3-3 मेडल पर कब्जा जमाया है। एमएससी अप्लाइड सांख्यिकी के विपिन यादव ने कुलाध्यक्ष, मुख्यमंत्री व कुलपति समेत तीन स्वर्ण पदक झटके हैं। एमए इतिहास की साधना द्विवेदी ने कुलाध्यक्ष रजत, मुख्यमंत्री स्वर्ण व कुलपति स्वर्ण पदक पाया है। एमएससी आईटी के छात्र वीरेंद्र कुमार सिंह ने कुलाध्यक्ष कांस्य, मुख्यमंत्री स्वर्ण व कुलपति स्वर्ण पदक पाया है। बीएड की छात्रा पूजा सक्सेना, एमए हिंदी की छात्रा आस्था यादव को भी तीन-तीन मेडल मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें