धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार उमर गौतम से बरामद रजिस्टर में एक हजार से अधिक लोगों के नाम व पते दर्ज हैं। इन लोगों का धर्मांतरण उमर की संस्था इस्लामिक दावाह सेंटर ने कराया था। पर, रजिस्टर में कई पते गलत पाए गए हैं। तो कुछ ऐसे लोगों के नाम भी हैं, जो न कभी उमर से मिले थे और न ही दावाह सेंटर आए थे। एटीएस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन परिस्थितियों में रजिस्टर में ये नाम लिखे गए थे। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती है।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि इस मामले में और जिन लोगों के बारे में जानकारी मिली है, उनके बारे में पड़ताल की जा रही है। बिना पुख्ता साक्ष्य के किसी की गिरफ्तारी नहीं करेंगे। उधर, दिल्ली के सूत्रों का कहना है कि धर्मांतरण मामले में एनआईए जल्द केस दर्ज कर सकती है। हालांकि यूपी के अफसरों का कहना है कि फिलहाल एटीएस ही पूरे मामले की जांच करेगी। जरूरत पड़ी तो केंद्रीय एजेंसियों की मदद ली जाएगी।