फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि में व्हाट्सएप ग्रुप की प्रोफाइल फोटो पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर स्थित बीआर अंबेडकर छात्रावास में बुधवार को एलएलबी की तीसरे वर्ष की छात्रा नेहा कांबले ने मारपीट, अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि व्हाट्सएप ग्रुप की प्रोफाइल फोटो में डॉ. आम्बेडकर की तस्वीर लगाने पर कुछ छात्राओं ने उसे निशाना बनाया और टिप्पणियां कीं।
विज्ञापन

नेहा ने बताया कि उसने प्रावोस्ट से शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर प्रॉक्टर को ईमेल के जरिये शिकायत भेजी। मामले की जानकारी होते ही लविवि प्रशासन हरकत में आया। बुधवार को दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए और जांच के लिए आंतरिक समिति गठित कर दी गई है। प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें