फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आयु सीमा तय न होने से निदेशक की चयन प्रक्रिया पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




लखनऊ। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में निदेशक की चयन प्रक्रिया विवादों के घेरे में आ गई है। विज्ञापन में अभ्यर्थी की उम्र व चयन कमेटी को लेकर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक से शिकायत हुई है।

कैंसर संस्थान के निदेशक पद के लिए लोकभवन में 21 दिसंबर को साक्षात्कार होना है। इसमें देश भर से करीब 32 डॉक्टरों ने आवेदन किया है। छह सदस्यीय कमेटी डॉक्टरों का साक्षात्कार लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता विनोद पांडेय ने भर्ती संबंधी जुलाई 2024 के विज्ञापन की खामियों को लेकर शिकायत की है। इसमें कहा, पीजीआई, लोहिया, केजीएमयू समेत दूसरे मेडिकल संस्थानों में निदेशक व वीसी की आयु सीमा तय है। कैंसर संस्थान के विज्ञापन में अधिकतम उम्र सीमा तय नहीं की गई। यह नियम का उल्लंघन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें