फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष में ठनी, अध्यक्ष तक पहुंचा विवाद

Mon, 31 Jul 2023 10:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

जमाल सिद्दीकी ने भूपेंद्र चौधरी को पत्र लिखा है कि बासित अली का मोर्चा के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ व्यवहार उचित नहीं हैं। 
विज्ञापन
यूपी बीजेपी अध्यक्ष के साथ बासित अली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली के बीच ठन गई है। जमाल सिद्दीकी ने बासित के व्यवहार को अशोभनीय बताते हुए उन्हें पद से हटाने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को पत्र लिखा है। उधर, बासित ने प्रदेश में मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियां बताते हुए सिद्दीकी के आरोपों को बेबुनियाद और द्वेषपूर्ण बताया है।

विज्ञापन


जमाल सिद्दीकी ने भूपेंद्र चौधरी को पत्र लिखा है कि बासित अली का मोर्चा के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ व्यवहार उचित नहीं हैं। पसमांदा स्नेह संवाद यात्रा की तैयारी के लिए आयोजित बैठक में भी बासित उपस्थित नहीं हुए। 27 जुलाई को भी एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में बासित ने क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक के साथ अभद्र व्यवहार किया।

उधर, बासित ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को पत्र लिखकर जमाल सिद्दीकी के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि मोर्चा ने बीते दो वर्षों में अनेक गतिविधियां आयोजित की हैं। नगरीय निकाय चुनाव में बड़ी संख्या में मुस्लिम जीत कर आए हैं। जमाल सिद्दीकी द्वेषवश आरोप लगा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक बासित ने पार्टी के शीर्ष नेताओं को शिकायत कर जमाल सिद्दीकी पर पत्र वायरल कर माहौल खराब करने का भी आरोप लगाया है। उधर, भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि उन्हें फिलहाल पत्र नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें