फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ठेकेदार ने महिला मजदूर का अश्लील वीडियो बनाकर किया यौन शोषण, विरोध करने पर पति को भेज दिया

Thu, 02 Apr 2026 06:28 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में ठेकेदार ने महिला मजदूर की वीडियो बनाकर यौन शोषण किया। उसके विरोध करने पर वीडियो पति को भेज दी। आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल कर रुपये भी वसूले। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में ठेकेदार ने महिला मजदूर का नहाते वक्त वीडियो बनाकर उसका यौन शोषण किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो पति को भेज दी। पीड़िता ने कोर्ट की मदद से आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


घटना गोमती नगर थाना क्षेत्र के विनीत खंड इलाके की है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह मूलरूप से बाराबंकी की रहने वाली है। यहां एक निर्माणाधीन मकान में झोपड़ी बनाकर रहती है। सीतापुर के हरगांव सिरोही गांव निवासी ठेकेदार मुकेश के अंडर विनीत खंड इलाके में एक मकान के निर्माण में काम कर रही थी। वह मकान के पास ही झोपड़ी डालकर परिवार संग रहती है। 

धमकी देकर आरोपी ने यौन शोषण किया

आरोप है कि मुकेश अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। काम की वजह से वह चुप रहती थी। एक दिन ठेकेदार ने नहाते वक्त उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो के बल पर उसे ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसका यौन शोषण किया। इतना ही नहीं उसे धमकाकर कुछ रुपये भी ऐंठ लिए। यही नहीं उस पर दूसरों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव डालता था। 

आरोपी के शोषण से परेशान होकर पीड़िता ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया। इससे आरोपी भड़क उठा। गाली-गलौज करते हुए उसका अश्लील वीडियो उसके पति को भेज दिया। परेशान होकर पीड़िता ने गोमतीनगर थाना पुलिस से शिकायत की। पर, पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। अंत में उसने कोर्ट की शरण ली। 

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया 

इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र ने बताया कि 31 मार्च को कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म, वसूली सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें