फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली विभाग के संविदा कर्मी ही चोरी कर रहे केबल

Mon, 06 Jan 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बिजली विभाग के संविदा कर्मी ही चोरी कर रहे केबल
विज्ञापन
लखनऊ। बिजली विभाग के संविदा कर्मी ही उपकेंद्र से केबल चोरी कर रहे हैं। ताजा मामला गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र से दस टन केबल चोरी का है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को सहारा पुल के नीचे से रविवार को पकड़ा। इनके पास से पांच लाख के केबल और घटना में इस्तेमाल पोर्टर का डाला बरामद हुआ है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गोमतीनगर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी इंदिरानगर सेक्टर-12 निवासी प्रखर द्विवेदी, महिगवां के पहाड़पुर अतरौला का बबलू कुमार, गाजीपुर निवासी रोहित शर्मा तथा इंदिरानगर मीना मार्केट निवासी हर्षित है। बबलू और रोहित बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी है। दोनों विभाग में छह माह पुराने थे। प्रखर छात्र है। हर्षित मूलरूप से गोंडा के करनैलगंज का रहने वाला है और नौकरी करता है। इनके खिलाफ 30 दिसंबर को आरडीएसएस योजना के तहत काम करने वाले आजमगढ़ के बहदह निवासी गौरव राय ने केस दर्ज कराया था।

पोर्टर से डाला किराये पर लेकर अंजाम दी थी वारदात
इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एल्युमिनियम तार के बंडल को चोरी कर बेचने के उद्देश्य से पोर्टर से लोडर बुक किया था, जिसमे तारों के बंडल लदे थे। घटना की किसी को जानकारी न हो इसलिए चालक को अगले दिन दफ्तर आकर भाड़ा व लोडर ले जाने की बात कही थी। इस पर चालक चला गया था। इसके बाद आरोपियों ने बंडलों को सहारा ब्रिज के नीचे झाड़ियों में छिपा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें