फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत के बहाने कटौती जारी, बिजली-पानी की आपूर्ति ठप

Mon, 17 Nov 2014 01:17 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
220 केवी चिनहट उपकेंद्र के सिस्टम के इमरजेंसी में मेंटेनेंस के लिए बिजली सप्लाई बंद करने से रविवार सुबह राजधानी के पांच उपकेंद्र ठप पड़ गए।
विज्ञापन


करीब छह घंटे तक इन उपकेंद्रों से संबंधित लोगों को बिजली-पानी के लिए तरसना पड़ा। करीब 25 हजार कनेक्शनधारक इससे प्रभावित रहे।

रविवार सुबह 8.26 बजे 220 केवी चिनहट उपकेंद्र से कमता, चिनहट, चिनहट (यूपीएसआईडीसी), विराजखंड एवं एचएएल उपकेंद्र बिजली संकट की चपेट में आए।

एचएएल उपकेंद्र की बिजली 132 केवी गोमतीनगर से चालू हो गई लेकिन कटौती का सिलसिला तब तक चला जब तक चिनहट से बिजली चालू नहीं हो गई।

इंदिरानगर के भूतनाथ, रवींद्रपल्ली, फैजाबाद रोड, आरावली मार्ग, इस्माइलगंज, कमता, मटियारी, देवा रोड, शिवपुरी, चिनहट, विराजखंड के लोगों को दिक्कत हुई।

पारेषण इकाई के इंजीनियरों ने बताया कि शनिवार रात को वितरण लाइन के ट्रिप होने से यह संकट हुआ था। बिजली अपराह्न 2.17 बजे सामान्य हो सकी। इंदिरानगर सेक्टर 25 उपकेंद्र इलाके में दो दिन छह घंटे तक बिजली नहीं आएगी।
विज्ञापन


इस दौरान उपकेंद्र की टेस्टिंग होगी। एक्सईएन आरपी सिंह के मुताबिक 17 एवं 18 नवंबर को उपकेंद्र के तहत सेक्टर 18, 19,21,22,23 एवं 25, कल्याणपुर एवं सर्वोदयनगर इलाके में सुबह 9.30 से अपराह्न 3:30 बजे बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें