लखनऊ। राजधानी में आधी रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक बिजली उपभोक्ताओं को परेशान कर रही है। इस दौरान बिजली गुल होने से परिवारों की नींद टूट रही है। बुधवार दोपहर में आंधी और तेज हवा के कारण भी शहर से गांव तक उपकेंद्रों की बिजली बंद कर दी गई।
राजाजीपुरम न्यू उपकेंद्र के तहत इलाके में विश्वकर्मा फीडर में फॉल्ट आने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। नादरगंज के कानपुर रोड पर 11 केवी फीडर में फॉल्ट से बिजली ठप रही। फैजुल्लागंज में एबीसी जलने से उपभोक्ता रात को बिजली संकट की चपेट में रहे।
यहां गुल रही बिजली
- मोहान रोड के मुनेश्वरपुरम सहित आसपास रात 1:30 से 2:30 बजे तक।
- मोहन मीकिन रोड, बागशाहजी सहित आसपास रात 2:30 से 3:15 बजे।
- आईआईएम रोड उपकेंद्र से रात 12:30 से 1:30 बजे तक बालाजी एन्क्लेव व आसपास।
- आईटीआई उपकेंद्र के विष्णुपुरी कॉलोनी व आसपास रात 12:40 से 1:25 बजे तक।
- महानगर सेक्टर ए, पुराना महानगर, कृष्णा कॉलोनी के दोपहर 3:15 से शाम 4 बजे तक।
- विराजखंड सहित आसपास गोमतीनगर के दोपहर 3:30 से शाम 4:15 बजे तक।
- चिनहट के बाघामऊ, खरगापुर, विजयनगर, चंदियामऊ में दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक।
-
नगराम में भी ढाई घंटे ठप रही आपूर्ति
नगराम। दोपहर 2:52 बजे समेसी टाउन, बहरौली, मीरखनगर टाउन, मीरखनगर नलकूप, समेसी नलकूप तथा नगराम आईपीडीएस फीडरों की आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद शाम 3:32 बजे खुजेटा से आने वाली 33 किलोवोल्ट मुख्य आपूर्ति भी बाधित हो गई। इससे क्षेत्र के करीब 200 गांवों की बिजली गुल हो गई। बहरौली, हरदोइया, गढ़ा समेत कई गांवों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। करीब ढाई घंटे बाद शाम 5:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
गोमती नगर विशेष खंड स्थित विजयीपुर गांव के पास पार्क को तोड़ती प्रशासन की टीम
गोमती नगर विशेष खंड स्थित विजयीपुर गांव के पास पार्क को तोड़ती प्रशासन की टीम
गोमती नगर विशेष खंड स्थित विजयीपुर गांव के पास पार्क को तोड़ती प्रशासन की टीम
गोमती नगर विशेष खंड स्थित विजयीपुर गांव के पास पार्क को तोड़ती प्रशासन की टीम