फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी के क्षेत्र में निर्माण घटिया, यूपी सिडको के 4 इंजीनियरों पर कार्रवाई

Fri, 04 Dec 2020 09:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएम के क्षेत्र गोरखपुर मंडल में निर्माण कार्य घटिया पाए जाने पर यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपी सिडको) के चार इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शिक्षण संस्थानों के निर्माण की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। यूपी सिडको के प्रबंध निदेशक शिव प्रसाद के मुआयने के दौरान ये खामियां सामने आईं। अधिकारियों को गुणवत्ता को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


26 व 27 नवंबर को शिव प्रसाद और सिडको के प्रभारी महाप्रबंधक ओपी सिंह गोरखपुर, कुशीनगर, बस्ती और संत कबीरनगर इकाई के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करने गए थे। ये सभी परियोजनाएं मुख्यमंत्री घोषणा के तहत मंजूर की गई हैं। कुशीनगर में निर्माणाधीन राजकीय डिग्री कॉलेज, कुडवा और राजकीय डिग्री कॉलेज, बरडिहा गुणवत्ता बेहद खराब मिली। लिंटर की सरिया मानक के अनुरूप नहीं मिली।

लोड के लिहाज से कॉलम में नियमानुसार ब्लॉक भी नहीं लगाए गए थे। इससे भवन की मजबूती पर खराब असर पड़ता है। इतना ही नहीं ईंटों की चिनाई भी बेतरतीब की गई थी। कहीं दीवार से दो सेंटीमीटर बाहर थी तो कहीं अंदर। जांच टीम इस निष्कर्ष पर पहुंची कि निर्माण कार्य पूरी तरह से फर्म की इच्छा पर छोड़ दिया गया। ठीक से मॉनीटरिंग नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन


जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि सीएम की घोषणा वाले कार्र्यों को करने में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जाते रहे हैं, इसके बावजूद यह स्थिति चिंतनीय है। इस मामले में संबंधित अधिशाषी अभियंता सुधांशु शेखर मिश्रा, सहायक अभियंता देव नारायण धर और अवर अभियंता दिनेश चंद्र गुप्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। जबकि, यूपी सिडको के गोरखपुर के अधीक्षण अभियंता शिव कुमार अग्रवाल के लिए कठोर चेतावनी दी गई है। इसकेअलावा गोरखपुर में निर्माणाधीन जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सिसवा, आईएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर और संतकबीरनगर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भी जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें