फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में शुरू हो चुका है राम मंदिर का निर्माण : राष्ट्रीय स्वयं संघ के सर कार्यवाह भैया जी जोशी

Thu, 04 Jun 2020 12:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
संघ के सर कार्यवाह भैया जी जोशी व महंत नृत्यगोपाल दास। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं संघ के सर कार्यवाह भैया जी जोशी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मणिराम दास छावनी जाकर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राम मंदिर दिव्य, भव्य एवं मजबूत बनेगा ताकि लंबे समय तक लाखों भक्तों के सामने रह सके। अयोध्या दर्शन योग्य है और हमेशा दर्शन योग्य बनी रहेगी। उन्होंने भूमि पूजन के सवाल पर कहा कि यह निर्णय ट्रस्ट के सदस्य करेंगे। इस दौरान उनके साथ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, डॉक्टर अनिल मिश्र, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज सहित संघ व विहिप के अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बाबरी विध्वंस केस का कोई मतलब नहीं: वासुदेवानंद

श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात कर उन्हें जन्म दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बाबरी विध्वंस केस का कोई मतलब नहीं रह गया।

बाबरी विध्वंस नहीं हुआ था वह विवादित ढांचा था। रामलला वहां विराजमान थे अब उसका पुनरुद्धार किया जा रहा है। रामलला को अस्थाई मंदिर में देखते हुए बहुत ही प्रसन्नता हुई है। यह अच्छा स्थान है। समतलीकरण कार्य आगे बढ़ चुका है जल्दी रामलला दिव्य मंदिर में विराजेंगे।
विज्ञापन

मंदिर मॉडल पर होगा विचार: नृत्यगोपालदास

श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि अयोध्या में शीघ्र दिव्य व भव्य राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। सारे भक्तों की कामना है कि अयोध्या में  शीघ्र अति शीघ्र भव्य मंदिर बने।

भव्य मंदिर को लेकर छिड़ी बहस पर कहा कि इसको लेकर ट्रस्ट के सदस्यों व संतों के साथ बैठक कर शीघ्र विचार किया जाएगा। कहा कि संत धर्माचार्य भूमि पूजन के लिए शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण देंगे। राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें