श्रावस्ती में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने डांसर पर खूब पैसा लुटाया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद डीजीपी ने मामला संज्ञान में ले लिया। उनके निर्देश पर एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। मामला दो माह पुराना बताया जा रहा है।
सिरसिया थाना क्षेत्र के बघौडा में दो माह पूर्व एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नाच-गाना हो रहा था। इसी दौरान वहां तैनात सिपाही रियाज अहमद मंच पर चढ़कर नर्तकी पर पैसा लुटाने लगा। इसका वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने बना लिया। अब जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने आरोपी सिपाही के खिलाफ एसपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।