फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीएसी कर्मियों के प्रमोशन की सिपाही सुनील ने उठाई आवाज

Thu, 14 May 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सिपाही सुनील कुमार।
विज्ञापन
लखनऊ। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सुनील कुमार ने एक और वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने पीएसी कर्मियों के प्रमोशन की मांग उठाई है। सुनील कुमार ने पीएसी जवानों को दूसरे जनपदों में ड्यूटी के लिए भेजे जाने पर भी सवाल उठाया।
विज्ञापन

यह उनका पांचवां वीडियो है। 2.29 मिनट के इस वीडियो में उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित किया है। उनका कहना है कि उनके पास लगातार पुलिस विभाग से गड़बड़ियों को उठाने के लिए कॉल आ रही हैं। उनका कहना है कि प्रमोशन न मिलने से पीएसी कर्मी खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं।
अमेठी के गौरीगंज पूरे राम सेवक मिश्र गांव निवासी सुनील कुमार 2015 बैच के सिपाही हैं। वह पहले चार वीडियो में पुलिस लाइन में वसूली का आरोप लगा चुके हैं। फिलहाल वह छह मई से 20 दिन के अवकाश पर हैं। पुलिस लाइन में भ्रष्टाचार के आरोपों पर एक जांच समिति गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें