फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थियों की आपत्तियों का परीक्षण शुरू, फिजिकल टेस्ट और कटऑफ को लेकर आया बड़ा अपडेट

Wed, 18 Sep 2024 12:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Constable Recruitment Exam: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर दो बड़े अपडेट हैं। पहला सिपाही भर्ती परीक्षा के कटऑफ को लेकर है और दूसरा उसके फिजिकल टेस्ट की डेट को लेकर है। 
विज्ञापन
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए बीते माह आयोजित लिखित परीक्षा की आंसर की जारी करने के बाद अभ्यर्थियों ने उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को आपत्तियां भेजी हैं। बोर्ड ने आपत्तियों का परीक्षण शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आपत्तियां दाखिल का अंतिम दिन है। इसके बाद बोर्ड इनका समाधान करते हुए कटऑफ लिस्ट जारी करेगा।सूत्रों की मानें तो आंसर की जारी करने के बाद अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र के जटिल होने, गणित के अधिक सवाल पूछे जाने और कुछ उत्तरों में विसंगति होने संबंधी आपत्तियों से बोर्ड को अवगत कराया है। 23 अगस्त को आयोजित दूसरी पाली की परीक्षा का प्रश्न पत्र जटिल होने पर अंकों का सामान्यीकरण करने की मांग की है। इसी तरह 30 अगस्त की दूसरी पाली की परीक्षा में गणित के कुछ प्रश्नों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है। 

बोर्ड के अधिकारी सभी आपत्तियों का परीक्षण कर रहे हैं ताकि निष्पक्षता और शुचिता के साथ भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। बता दें कि बोर्ड ने परीक्षा को बिना किसी अड़चन के आयोजित करने में सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन


इस डेट से हो सकते हैं फिजिकल टेस्ट 
कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद स्वीकृत पदों के सापेक्ष करीब तीन गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेजों के परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इसकी सूचना सितंबर के अंतिम सप्ताह तक जारी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें