लखनऊ में पीजीआई के बाबूखेड़ा स्थित एसएसबी मुख्यालय में तैनात 26 वर्षीय आरक्षी मुकेश कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार सुबह मुख्यालय में बैरक की छत पर पाया गया।
सूचना पाकर आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
एसएसआई रमाकांत द्विवेदी ने बताया कि मुकेश एसएसबी की चतुर्थ बटालियन में तैनात था और बिहार के चंपारन का रहने वाला था। बृहस्पतिवार रात वह और उसके साथी छत पर सोने के लिए गए थे।
सुबह करीब पांच बजे पीटी का वक्त हुआ और मुकेश नहीं उठा तो साथी उसे जगाने पहुंचे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मुकेश छत पर मृत अवस्था में पड़ा था। ं