फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाईकोर्ट में चेकिंग के समय तमंचे के साथ पकड़ा गया सिपाही

Sun, 15 Nov 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के गेट नंबर छह पर शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक हेड कांस्टेबल को तमंचे के साथ पकड़ा गया। गेट पर तैनात दरोगा ने आरोपी के खिलाफ विभूतिखंड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गेट पर तैनात दरोगा शिवपाल गौतम के मुताबिक, दोपहर करीब एक बजे बैगेज स्कैनर पर सिपाही सुधीर सिंह राणा ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उन्नाव के सरोसी निवासी हेड कांस्टेबल बाल गोविंद कुशवाहा वहां पहुंचे। उनका बैग स्कैनर से गुजरा तो मॉनीटर पर संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। बैग खुलवाने पर उसमें तमंचा मिला। हेड कांस्टेबल तमंचा रखने का कारण नहीं बता सके। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी हेड कांस्टेबल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें