फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे ट्रैक पर पत्थर रख ट्रेन पलटाने की साजिश

Sun, 09 Feb 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चंपादेवी मंदिर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े बोल्डर। - फोटो : स्रोत-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
रायबरेली/बछरावां। रायबरेली-बछरावां रेलखंड पर चंपा देवी पुल के निकट रेलवे ट्रैक पर बड़े-बड़े पत्थर रख ट्रेन पलटाने की साजिश की। शुक्रवार रात लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद खुद ही ट्रैक से पत्थर हटाए और ट्रेन लेकर आगे बढ़े।
विज्ञापन


लखनऊ से यशवंतपुर जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन शुक्रवार रात 9:50 बजे रायबरेली पहुंचने वाली थी। स्टेशन से कुछ दूर पहले चंपा देवी पुल के निकट ट्रैक पर बोल्डर और बड़े पत्थर रखे दिखे। रायबरेली स्टेशन पहुंचने पर लोको पायलट ने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

बछरावां क्षेत्र के वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) शुभव श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए मध्यरात्रि ही तहरीर शहर कोतवाली में दी। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना की प्रकृति देखी जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने किया निरीक्षण
उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सीनियर डीओएम) पवनीश कट्टल शनिवार शाम यहां पहुंचे। चंपा देवी के निकट घटनास्थल का निरीक्षण किया और संरक्षा से जुड़े पहलुओं की जांच की। उन्होंने रायबरेली रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अपने रुटीन निरीक्षण के लिए यहां आए थे। घटना से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें