अमेठी। जगत में परमात्मा ही परम सत्य है। ये बात संग्रामपुर के ठेंगहा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को प्रवाचक राजीव नयन शरण महाराज ने भगवान कृष्ण के जन्म एवं लीलाओं की कथा सुनाते हुए कही।
प्रवाचक ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के घरों से माखन चोरी की। इस घटना के पीछे भी आध्यात्मिक रहस्य है। दूध का सार तत्व माखन है। उन्होंने गोपियों के घर से केवल माखन चुराया अर्थात सार तत्व को ग्रहण किया और असार को छोड़ दिया। प्रभु हमें समझाना चाहते हैं कि सृष्टि का सार तत्व परमात्मा है। इस दौरान यजमान रामसुंदर त्रिपाठी, उर्मिला देवी, जगदीश तिवारी, राम कृपाल तिवारी, गंगा प्रसाद तिवारी, नीलेश तिवारी, करुणेश मिश्र, अनुपम मिश्र, लल्लन तिवारी, आरना तिवारी, आशुतोष मिश्र, जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी मनीषी आदि मौजूद रहे।