फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हिंदी को व्यावसायिक भाषा बनाने पर किया जाए विचार

विज्ञापन
कार्यक्रम में सम्मानित किए गए ​शिक्षक।
विज्ञापन
लखनऊ। साहित्यिक संस्था शब्द सरिता के 28वें स्थापना दिवस पर सोमवार को यूपी प्रेस क्लब में राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शुरुआत डॉ. मोनिका पाठक की वाणी वंदना से हुई। इस अवसर पर हिंदी भाषा का महत्व विषय पर सभी ने विचार रखे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के रिटायर्ड न्यायाधीश चंद्र भूषण पांडेय ने हिंदी भाषा के चलन और आवश्यकता पर प्रकाश डाला। समाजसेवी डाॅ. संदीप खरे ने हिंदी को सभी संस्थानों में लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदी को व्यावसायिक भाषा का स्थान देना चाहिए। सभी दफ्तरों में कामकाजी भाषा में भी हिंदी के इस्तेमाल पर जोर दिया। इस अवसर पर चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 11 चिकित्सकों प्रो. कमलेश्वर सिंह, मोनिका पाठक, शशि गुप्ता, संदीप खरे, अखिलेश निगम, अरविंद सिंह, नरेंद्र पांडेय आदि को सम्मानित किया गया। इस दौरान मंजू शुक्ला, शैलेंद्र शुक्ला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें