फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से कुछ सरकारी कार्यालयों को खोलने पर विचार, कर्मचारियों के पास किए जाएंगे जारी

Sun, 12 Apr 2020 11:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश सरकार लॉकडाउन के बीच कुछ प्रतिबंधों के साथ जरूरी सरकारी कार्यालयों को खोलने की अनुमति देने पर विचार कर रही है। सोमवार से कुछ कार्यालयों को खोलने का आदेश हो सकता है। 
विज्ञापन


चूंकि केंद्र सरकार के कार्यालयों में सोमवार से कामकाज शुरू होने जा रहा है इसलिए प्रदेश में भी इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल को पूरी हो रही है। इस बीच शासन स्तर पर सीमित संख्या में ही कर्मियों को बुलाया जा रहा है। ज्यादातर कर्मी घर से काम कर रहे हैं। इधर, निदेशालय, आयुक्त व जिलों में सरकारी कार्यालय लगभग बंद की स्थिति में हैं। 
विज्ञापन


सरकार, सोमवार से विभागों के मुख्यालय, निदेशालय, आयुक्त व जिलों के अधिकारियों के कुछ जरूरी कार्यालयों को पास जारी कर व कुछ दिशा निर्देशों के साथ खोलने की अनुमति दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें