फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया खाने का मामला, 10वीं और 12वीं को छोड़ बाकी कक्षाओं की छात्राओं को घर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में खराब खाने को लेकर हुए विरोध और प्रदर्शन के बाद तीन दिन से जारी गतिरोध को देखते हुए बोर्ड परीक्षार्थी छात्राओं के अलावा बाकी छात्राओं की सप्ताहभर की छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन

अभिभावकों को संदेश भेजकर छात्राओं को ले जाने के लिए बुलाया गया है। साथ ही छात्राओं से वापस आने पर सहमति पत्र भी लिया जाएगा कि वह भविष्य में कोई अनुशासन तोड़ने वाली कार्रवाई नहीं करेंगी।
छात्राओं की छुट्टी का यह निर्णय खराब खाना परोसे जाने को लेकर शनिवार और प्रिंसिपल के निलंबन के बाद सोमवार की रात सड़क जाम कर हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद मंगलवार को किया गया।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने कॉलेज का दौरा कर छात्राओं को किसी के बहकावे में आकर कोई अनुशासनहीनता न करने की बात कही। नव नियुक्त प्रधानाचार्या अभिलाषा त्रिपाठी ने भी छात्राओं से अलग-अलग बात की।
समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक श्रीनिवास द्विवेदी के अनुसार 10वीं व 12वीं की छात्राओं को छोड़कर बाकी कक्षा छह, सात, आठ, नौ व 11वीं की छात्राओं की एक सप्ताह की छुट्टी की गई है।
इससे विद्यालय का माहौल शांत होगा। बोर्ड परीक्षाएं दे रहीं छात्राओं को भी पढ़ाई में मदद मिलेगी।
उधर, छात्राओं को लेने आए अभिभावकों ने बताया कि उनसे कहा गया है कि वापस आने पर शपथ लाएं कि छात्रा कॉलेज के नियमों का उल्लंघन नहीं करेगी। बिना अनुमति कॉलेज गेट से नहीं निकलेगी।
कांग्रेस ने की समाज कल्याण निदेशक के इस्तीफे की मांग
खराब खाना दिए जाने से बीमार हुए आश्रम पद्घति बालिका विद्यालय की छात्राओं के मामले में शहर कांग्रेस ने समाज कल्याण विभाग के निदेशक की इस्तीफे की मांग की है। मंगलवार को शहर कांग्रेस उत्तरी के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू व दिलप्रीत सिंह ने प्रतिनिधि मंडल के साथ स्कूल की छात्राओं से मुलाकात की और पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया। दोनों अध्यक्षों ने कहा कि जब खराब खाने की शिकायत पहले से थी तो समाज कल्याण निदेशक राकेश कुमार और जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ सीधे जिम्मेदार हैं। सरकार से मांग है कि दोनों अधिकारियों को तत्काल निलंबित करें। इस मौके पर पार्टी प्रवक्ता रफत फातिमा, सदफ जफर, प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई अनस रहमान व अशुतोष मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें