सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
लखनऊ। प्रदेश में पांच हजार परिषदीय विद्यालयों के विलय के विरोध में बृहस्पतिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में शहर कांग्रेसियों ने डीएम ऑफिस तक मार्च निकाला। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित त्योगी, शहजाद आलम और जिलाध्यक्ष रुद्रदमन सिंह मौजूद रहे।
अजय राय ने कहा कि सरकार विद्यालयों को बंदकर बच्चों को शिक्षा से वंचित रखना चाहती है। सरकार ने निर्णय नहीं बदला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में शिव पांडे, अनिल यादव, हनीफ, संजीव पांडेय, प्रमोद सिंह, उमाशंकर पांडेय आदि थे।