लविवि में बीवॉक पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश पत्र जारी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के तहत बृहस्पतिवार को बीवॉक रिन्यूएबल एनर्जी पाठ्यक्रम के प्रवेश पत्र जारी कर दिए। प्रवेश समन्वयक डॉ. अनित्य गौरव ने पत्र जारी करते हुए इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपरोक्त पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्र विवि की वेबसाइट पर समर्थ पोर्टल के माध्यम से लॉगइन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। समस्या आने पर प्रवेश समन्वयक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। बताते चलें कि विवि में 5 से 12 जुलाई के बीच 14 कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इसका कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। (संवाद)