फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राहुल से न मिल पाने पर भड़के कांग्रेसी

Wed, 06 Nov 2024 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को दिशा की बैठक में शामिल होने सुबह अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे तो कांग्रेस के पदाधिकारी उनसे मिलने के लिए उमड़ पड़े। हालांकि, पुलिस की सख्ती के चलते ये अपने नेता से नहीं मिल पाए। इससे ये खासे नाराज नजर आए। बाद में डीएम ने सुरक्षा का हवाला देते हुए सभी को शांत कराया।
विज्ञापन


राहुल से मिलने के लिए कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह करीब 10:20 बजे डिग्री कॉलेज चौराहे पर जमा थे। जब 10:50 बजे राहुल गांधी डिग्री कॉलेज चौराहा पहुंचे तो पुलिस ने सुरक्षा घेरा इस तरह बनाया गया कि बैरिकेडिंग पार कर कोई चौराहे तक नहीं पहुंच सका। इस पर कांग्रेस नेताओं पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

वहीं, जब शहीद चौक स्मारक का जब राहुल गांधी ने उद्घाटन किया तो कांग्रेस के कुछ बड़े पदाधिकारियों ने उनसे मिलने के लिए बीर बाबा मंदिर के बगल से बने रास्ते से स्मारक तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रोक लिया। (संवाद)
विज्ञापन


राहुल ने चुरुवा हनुमान मंदिर में किया दर्शन-पूजन
बछरावां (रायबरेली)। सांसद राहुल गांधी का काफिला मंगलवार सुबह 10:09 बजे लखनऊ से रायबरेली की सीमा पर सिंहद्वार स्थित चुरुवा हनुमान मंदिर पर रुका। कार से उतर कर राहुल ने लोगों का अभिवादन किया और मंदिर के अंदर चले गए। वहां उन्होंने हनुमान जी की पूजा अर्चना की।

करीब 10 मिनट बाद वे यहां से निकल गए। बछरावां पहुंचने पर कस्बे के मुख्य चौराहे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश चौधरी, कृपाशंकर शुक्ला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें