फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी के विरुद्ध अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने पर पीएम के खिलाफ शिकायत 

Mon, 06 May 2019 09:43 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : twitter
विज्ञापन

चुनावी जनसभा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के विरुद्ध अपमान जनक शब्दों का प्रयोग करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर बस्ती की चुनावी सभा में पीएम मोदी की टिप्पणी का उल्लेख करते हुए शिकायत की है। 

विज्ञापन

राज बब्बर का कहना है कि पूर्व पीएम राजीव गांधी को देश की सर्वोच्च जांच संस्था ने आरोप मुक्त करते हुए क्लीन चिट दी है।

जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने टिप्पणी करके उनका खुला अपमान किया है और चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई हैं। शिकायत की प्रति राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी भेजी गई है। शिकायत में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने चुनाव आचार संहिता के साथ ही भारत रत्न से नवाजे गए एक शहीद का खुला अपमान किया है।

प्रधानमंत्री के इस वक्तव्य के पीछे केवल झूठ बोलकर अपने प्रत्याशी पार्टी के पक्ष में मतदाताओं से मत प्राप्त करने की एक मात्र चाल है। जो किसी भी प्रकार से जायज और न्यायोचित नहीं है। इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जनसभाओं में बोलने से रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें