फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती बोलीं- मोदी की नीति फूट डालो, राज करो, अखिलेश बोले- संविधान नहीं होता तो भैंस चरा रहे होते

Mon, 06 May 2019 03:33 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/प्रतापगढ़/ सुल्तानपुर
विज्ञापन
Akhilesh yadav and Mayawati - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि जब से सपा-बसपा-रालोद गठबंधन हुआ है भाजपा, खासकर पीएम मोदी अभूतपूर्व संकट में हैं। उन्हें इसका इलाज नहीं मिल रहा तो गठबंधन के लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। पीएम बौखलाहट में अनाप-शनाप बोल रहे हैं।

विज्ञापन


माया ने आरोप लगाया कि गठबंधन तोड़ने के लिए मोदी सरकार ने हर प्रयास किया। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया लेकिन गठबंधन मजबूती से डटा रहा। फूट डालो राज करो की नीति से पीएम तीन चरणों में भाजपा की इज्जत बचाने का प्रयास कर रहे हैं। मायावती ने दावा किया कि गठबंधन आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि देशहित को ध्यान में रखते हुए भाजपा व संघ को कमजोर करने के लिए गठबंधन ने अमेठी और रायबरेली सीटें छोड़ी हैं। 

संविधान की रक्षा के लिए हमारा गठबंधन: अखिलेश
सुल्तानपुर। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन को लेकर किए जा रहे हमले पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, हमने संविधान की रक्षा के लिए गठबंधन बनाया। संविधान नहीं होता तो हम भैंस चरा रहे होते। अखिलेश सुल्तानपुर में गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा कर रहे थे।
विज्ञापन


सांसद-विधायक के बीच मारपीट का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा, इनके यहां सांसद विधायक को 21 तोपों की सलामी देते हैं। मुख्यमंत्री योगी ठोको नीति चला रहे हैं। वे टोंटी की बात करते हैं, हम चिलम ढुंढ़वाएंगे। कहा कि पीलीभीत की हार सुल्तानपुर ट्रांसफर हो रही है। अखिलेश ने कहा कि गठबंधन के पक्ष में हवा से भाजपा बौखला गई है। गठबंधन के चलते प्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा और कांग्रेस दो से तीसरी सीट नहीं जीत पाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें