फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग

विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
विज्ञापन
लखनऊ। डीजल-पेट्रोल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने बेगम हजरत महल पार्क के पीछे मकबरा रोड पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को देकर बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता दोपहर तीन बजे मकबरा रोड पर एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दामों में वृद्धि की है। पूर्व में व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम भी बढ़ाए गए हैं। इससे रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमत बढ़ना स्वाभाविक है। आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। पदाधिकारियों ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों को वापस किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें