विधानसभा से पहले जब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ता बेरीकेडिंग फांदकर विधानसभा की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका तो वे विधानसभा के सामने सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। इस पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से योगी सरकार आई है लगातार जनता को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां बदहाल कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश की जनता पहले से ही त्रस्त है तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों ने आम जनता की परेशानियों को और बढ़ा दिया है।