फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी : ट्रक पर ईवीएम लादते देख कांग्रेसियों ने किया हंगामा, लगाया हेरा फेरी का आरोप

Wed, 08 May 2019 08:59 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला अमेठी
विज्ञापन
ईवीएम - फोटो : अमर उजला
विज्ञापन
अमेठी में बुधवार को ट्रक पर ईवीएम लादती देख कांग्रेसियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। ईवीएम वहां के मनीषी महिला पीजी कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम से ट्रक में लादी जा रही थीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मशीनों को ट्रक पर लादने से मना कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी सूचना पार्टी नेताओं व अन्य अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंचे अफसरों ने जिलाध्यक्ष को मशीनों का सीरियल दिखाते हुए उन मशीनों को रिजर्व बताया।

जिले में छह मई को मतदान संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से स्ट्रांग रूम बनाए गए मनीषी महिला पीजी कॉलेज में अमेठी, जगदीशपुर विधानसभा व उससे सटे इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में गौरीगंज व तिलोई विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम व वीवीपैट रखवाए गए थे। 
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब पांच बजे मनीषी महिला पीजी कॉलेज गेट पर खड़े एक ट्रक पर परिसर के भीतर से कुछ ईवीएम ट्रक पर लादी जा रही थीं। सूचना मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र कुछ समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और गेट पर नीचे रखी मशीनों को ट्रक पर लादने से मना कर दिया। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना था कि मतदान से पहले जिला प्रशासन की ओर से जिले में आई सभी ईवीएम की क्रमवार जानकारी दी गई थी। उसमें डेमो के लिए क्षेत्र में भेजी जाने वाली, प्रशिक्षण के निकाली गई,  मतदान में प्रयोग होने वाली, मतदान के समय रिजर्व रखी गई सभी मशीनों की जानकारी शामिल थी। 

जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन पर ईवीएम में हेराफेरी का आरोप लगाते जिला प्रशासन के साथ ही पार्टी नेताओं को जानकारी दी। इस बीच सूचना पर पहुंचे सीडीओ प्रभुनाथ, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्ष को रिजर्व में बची मशीनों की क्रमवार जानकारी देते हुए बताया कि यह मशीनें कलेक्ट्रेट में स्थित बेयर हाउस ले जाई जा रही हैं जहां इनका बार कोड स्कैन कर सुल्तानपुर भेजा जाना है। इससे संतुष्ट होकर जिलाध्यक्ष व कांग्रेसी वापस चले गए।

कोई हेराफेरी नहीं की : उप जिला निर्वाचन अधिकारी

उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि आयोग के निर्देश पर उन्नाव जनपद से उन्हें 100 कंट्रोल यूनिट व 200 वीवी पैट रिजर्व के लिए मिले थे। कहा कि मतदान संपन्न होने के बाद स्ट्रांग रूम पहुंचे सेक्टरों मजिस्ट्रेटों की ओर से (रिजर्व के लिए दी गई बची हुई मशीनें) रिजर्व में दी गई मशीनों को परिसर के ही एक कक्ष में रखवा दिया गया था। 

कहा कि आयोग की ओर से बची हुई सीयू व वीवी पैट को सुल्तानपुर जनपद को देने का आदेश मिला है। इन मशीनों को निकालकर कलेक्ट्रेट ले जाया जा रहा है जहां इसका बार कोड स्कैन करने के बाद सुल्तानपुर भेजा जाएगा। कहा कि जिला प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की हेराफेरी नहीं की जा रही है। 
विज्ञापन

प्रशासन ने दिखाया मशीनों का डिटेल : जिलाध्यक्ष

कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने कहा कि जिला प्रशासन बिना सूचना दिए स्ट्रांग रूम बनाए गए विद्यालय परिसर से मशीनें निकाल रहा था। कुछ कार्यकर्ताओं की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। सीडीओ व एडीएम भी मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा अतिरिक्त मशीन बताते हुए उनका सीरियल बताया गया। सीरियल का मिलान करने पर यह रिजर्व में रखी मशीनें मिलीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें