फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हार की समीक्षा करेगी कांग्रेस, तय होगी आगे की रणनीति, नई ऊर्जा से आगे बढ़ने पर होगा मंथन

Sun, 03 Apr 2022 11:01 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस यूपी चुनाव में हार की समीक्षा और आगे की रणनीति बनाने पर विचार करेगी। साथ ही नई ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाने और सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाने पर भी मंथन करेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस यूपी चुनाव में अपनी करारी हार की रविवार को समीक्षा करेगी साथ ही आगे की रणनीति भी तय की जाएगी। इस समीक्षा बैठक में सभी जिला व शहर अध्यक्ष, प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी और राष्ट्रीय सचिव हिस्सा लेंगे। बैठक के निष्कर्षों को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ साझा किया जाएगा। साथ ही नई ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाने और सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाने पर भी मंथन होगा।

विज्ञापन


कांग्रेस अपने अब तक के चुनावी इतिहास में यूपी में सबसे खराब स्थितियों का सामना कर रही है। उसका मत ढाई फीसदी से नीचे आ गया है और उसके खाते में सिर्फ दो सीटें आई हैं। वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ दिल्ली में समीक्षा बैठक हो चुकी है और वहां के मंथन से निकले कारणों पर हाईकमान विचार कर रहा है।

इसके साथ ही सीधे जनता से जुड़े रहकर काम करने वाले पदाधिकारियों से भी हार के कारण जानने की कोशिश होगी। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही प्रियंका गांधी के लखनऊ आने की संभावना है। इसके मद्देनजर भी रविवार की समीक्षा बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें