फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी की भाजपा दागियों के दम पर लड़ रही चुनाव'

Mon, 24 Mar 2014 09:06 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास का झूठा मुखौटा लगाकर अलगाववाद की राजनीति कर रही है। भाजपा ने मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी भारतेन्दु सिंह को बिजनौर से टिकट देकर पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हिलाल अहमद नकवी ने कहा कि प्रदेश में अलगाववाद की राजनीति को ही भाजपा हवा दे रही है।

जिस प्रकार नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में टिकटों का बंटवारा किया है उसे लेकर पूरे प्रदेश की जनता में यह साफ  संदेश जा रहा है कि भाजपा दागियों-दलबदलुओं एवं बाहुबलियों के दम पर प्रदेश में चुनाव लड़ने जा रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि एक तरफ नरेन्द्र मोदी देश में लहर होने की बात करते हैं दूसरी तरफ उनकी अपनी पार्टी में ही उनके निर्णयों का विरोध हो रहा है।

देवरिया में एक तरफ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही एवं पूर्व सांसद प्रकाशमणि त्रिपाठी विरोध कर रहे हैं तो विवादित पूर्व जनरल वीके सिंह का विरोध गाजियाबाद में हो रहा है।
विज्ञापन


उन्नाव, फर्रूखाबाद, डुमरियागंज, कानपुर सहित लगभग हर लोकसभा क्षेत्र में नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित प्रत्याशियों का भाजपा कार्यकर्ता ही समर्थन नहीं कर रहे हैं।

शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि सभा
शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस पर रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष हरीश बाजपेयी ने कहा कि आज की नौजवान पीढ़ी को देश की बलि बेदी पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले इन अमर शहीदों से देश के प्रति समर्पण भाव को सीखने की आवश्यकता है।

उपाध्यक्ष सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने जो बम ब्लास्ट किया था वह उस समय की बहरी अंग्रेज सरकार को भारतीयों की स्वतंत्रता की मांग को उन तक पहुंचाने के लिए धमाका किया था।
विज्ञापन


इस मौके पर नेकचन्द पाण्डेय, डॉ. आरपी त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, द्विजेन्द्र त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें