केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के अमेठी में सम्राट साइकिल की फैक्ट्री की जमीन को हड़पने के आरोप का कांग्रेस ने जवाब दिया है। कांग्रेस ने कहा कि यह जमीन हड़पी नहीं गई है बल्कि राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट ने इसे नीलामी में खरीदा है।
स्मृति ईरानी ने रविवार को अमेठी में सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाए कि किसानों की 65 एकड़ जमीन राहुल ने हड़प ली है।
1980 में सम्राट साइकिल फैक्ट्री लगाने के नाम पर यह जमीन दी गई थी लेकिन इसे 24 फरवरी 2015 को राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट ने खरीद लिया।
राहुल पर लगे आरोपों के बचाव में खुद उप्र कांग्रेस कमेटी के नेता सामने आ गए। कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा, कांग्रेस ने कोई जमीन नहीं हड़पी है।