फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress UP Candidates List: UP में नौ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, वाराणसी में PM मोदी को टक्कर देंगे अजय राय

Sun, 24 Mar 2024 12:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

वाराणसी से पार्टी ने अजय राय को मौका दिया है। इस सीट पर उनका सीधा मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगा। इसके अलावा झांसी से प्रदीप जैन को टिकट दिया गया है। 

 
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने शनिवार रात अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी। लिस्ट में नौ उम्मीदवार यूपी के हैं। इसमें वाराणसी से पार्टी ने अजय राय को मौका दिया है। इस सीट पर उनका सीधा मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगा। इसके अलावा झांसी से प्रदीप जैन को टिकट दिया गया है। इसके अलावा देवरिया से अखिलेस प्रताप सिंह, बाराबंकी से तनुज पुनिया, अमरोहा से दानिश अली, कानपुर से आलोक मिश्र, सहारनपुर से इमरान मसूद, फतेहपुर से रामनाथ शिकरवार और बांसगांव से सदन प्रसाद पर पार्टी ने भरोसा जताया है। बता दें कि इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस को प्रदेश में 17 सीटे मिली हैं।

विज्ञापन


एक भी महिला उम्मीदवार को टिकट नहीं
पार्टी ने एक भी महिला उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया, जबकि पार्टी का दावा था कि उदयपुर चिंतन शिविर में लिए गए फैसले के मुताबिक 50 फीसदी टिकट एससी, ओबीसी और महिलाओं को दिए जाएंगे। तय किए गए नौ उम्मीदवारों में तीन कुछ दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि पहले दिन अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवारों के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई। ऐसे में इन दोनों सीटों के उम्मीदवारों को लेकर निगाहें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

रायबरेली-अमेठी पर नहीं खोले पत्ते 
इस सूची में रायबरेली और अमेठी को लेकर खुलासा नहीं हुआ है। लंबे समय से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि गांधी परिवार की इन पारंपरिक सीटों से कौन चुनाव लड़ेगा। मालूम हो कि सोनिया गांधी कुछ समय पहले राज्यसभा के लिए चुनी जा चुकी हैं। वह रायबरेली से सांसद थीं। तो वहीं 2019 के चुनाव में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें