फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'CBI के दुरूपयोग पर मुलायम की चुप्पी बुजदिली'

Thu, 06 Aug 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री और प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने बुधवार को प्रदेश सरकार और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर हमला बोला। कहा कि नेताजी को इतने दिनों बाद कैसे यह याद आई कि मोदी सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के नक्शेकदम पर चलते हुए सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है।
विज्ञापन


मिस्त्री ने कहा, कांग्रेस सरकार ने कभी सीबीआई का दुरुपयोग नहीं किया। खत्री बोले, ‘नेताजी को उसी समय साहस का परिचय देते हुए यह बात कहनी चाहिए थी, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। इतने बड़े नेता का तब इस पर कुछ न बोलना उनकी बुजदिली साबित करता है।’

मिस्त्री व खत्री पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। दोनों नेताओं ने प्रदेश सरकार पर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बुरी तरह फेल होने का आरोप लगाया। साथ ही 17 अगस्त को विधानभवन घेरने की बात कही।
विज्ञापन


एक सवाल पर मिस्त्री ने कहा, मोदी सरकार ने कांग्रेस के 25 सांसदों को निलंबित कराके साबित कर दिया है कि वह देश भर में गुजरात पैटर्न लागू करना चाहती है। मोदी गुजरात में भी हमारे विधायकों का अकारण निलंबन करा चुके हैं। प्रदेश में सरकार होने पर लोग अलग तरह से बोलते हैं और केंद्र में आने पर दूसरी तरह से।
विज्ञापन

केंद्र पर उत्पीड़न का आरोप लगाते थे मोदी

मोदी जब गुजरात में मुख्यमंत्री थे तो केंद्र पर असहयोग का और उत्पीड़न का आरोप लगाते थे। जीएसटी का विरोध करते थे। अब उसी को लागू कराने के लिए जीतोड़ कोशिश कर रहे हैं।

सरकार चाह ले तो एक भी दंगा न हो
मिस्त्री ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में है। इसलिए केंद्र हो या प्रदेश, हमारा काम सरकार की खामियों को उठाना है। माहौल ठीक करना सरकार का काम है। प्रदेश की स्थिति देख लगता है कि सरकार की प्रशासन पर पकड़ ही नहीं है।

दावा किया कि विधानभवन का घेराव ऐतिहासिक होगा। प्रदेश अध्यक्ष खत्री ने कहा, प्रदेश सरकार चाह ले तो एक भी दंगा न हो। प्रदेश में छोटी-छोटी बातों पर जगह-जगह तनावपूर्ण स्थिति के लिए सपा सरकार जिम्मेदार है।

यादव सिंह को बचाने की चिंता क्यों
खत्री ने यह भी सवाल उठाया कि सपा सरकार आखिर यादव सिंह को बचाने के लिए क्यों चिंतित है। इसके लिए वह वकीलों की फौज खड़ी करने के लिए क्यों परेशान है। इससे लगता है कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है। मिस्त्री की मौजूदगी में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्षों व महामंत्रियों की बैठक में 17 अगस्त के आंदोलन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें